BJP केंद्रीय संसदीय बोर्ड का गठन, गडकरी और शिवराज को जगह नहीं

BJP केंद्रीय संसदीय बोर्ड का गठन, गडकरी और शिवराज को जगह नहीं

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भाजपा ने आज नये केंद्रीय संसदीय बोर्ड (BJP Central Parliamentary Board) का गठन कर दिया।  इसमें बड़ा फेरबदल किया गया है। भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड में दो बड़े चेहरे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chauhan) और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) को इस बार इसमें जगह नहीं मिली है। इस बार तीन नए नाम शामिल किये गए हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता वाले केंद्रीय संसदीय बोर्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,गृह मंत्री अमित शाह सहित कुल 12 बड़े नताओं के नाम शामिल हैं। बोर्ड में बीएल संतोष को सचिव की जिम्मेमदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें – भाजपा विधायक से नाराज वीडी शर्मा, जमकर फटकार लगाई, तलब किया

बोर्ड में इस बार बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोबाल और के लक्ष्मण जैसे नए नामों को शामिल किया गया है। भाजपा ने आज ही केंद्रीय चुनाव समिति (BJP Central Election Committee) की भी घोषणा की है इसमें महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जगह दी गई है।  इस समिति के अध्यक्ष भी जेपी नड्डा है और सचिव बीएल संतोष हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews