CM केजरीवाल और उनके मंत्री के खिलाफ BJP ने दर्ज करवाई शिकायत, लगाया ये गंभीर आरोप

CM केजरीवाल और उनके मंत्री के खिलाफ BJP ने दर्ज करवाई शिकायत, लगाया ये गंभीर आरोप

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Kejriwal) और नेता राजेंद्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam) पर देवी देवताओं के अपमान की शिकायत दर्ज की गई है। इसकी शिकायत बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि चुनाव आते हैं तो केजरीवाल हनुमान चालीसा पड़ने लगते हैं । गुजरात जाने पर श्री कृष्ण का जाप करते हैं और दिल्ली में उनके मंत्रियों का कहना है कि वह हिंदू देवी देवताओं को नहीं मानते।

बीजेपी की ओर से सभी धर्मों का सम्मान करने वाले केजरीवाल को 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर गौतम को बर्खास्त करने की मांग की गई है। बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल के मंत्री ने जो शब्द उपयोग किए हैं वह असंवैधानिक होने के साथ समाज की सद्भावना के खिलाफ भी है। अभी हमने शिकायत दर्ज की है लेकिन आगे हम आंदोलन भी करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि केजरीवाल सरकार का शिक्षा मॉडल पूरी तरीके से फेल है। इस वीडियो को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने भी ट्विटर वॉल पर शेयर किया है।

Must Read- Garlic Benefits : रोजाना सुबह खाली पेट खाए लहसुन, इन बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर, जानें फायदे

इस मामले में बीजेपी के नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी दोगलापन करती है। जहां चुनाव होता है वहां जय श्री राम और जय श्री कृष्ण करने लगते हैं। लेकिन जहां सत्ता होती है वहां पर हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया जाता है।

बीजेपी नेताओं की ओर से जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें राजेंद्र पाल गौतम बौद्ध संत के साथ मंच पर मौजूद है और बोल रहे हैं कि मैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश को ईश्वर नहीं मानूंगा। राम और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानूंगा, गौरी, गणपती हिंदू धर्म के किसी भी देवता को नहीं मानूंगा और ना ही उन्हें पूजूंगा। बता दें कि दिल्ली के करोल बाग के अंबेडकर भवन में विजयादशमी के मौके पर एक कार्यक्रम में राजेंद्र गौतम ने ये शपथ ली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews