कोरोना से हारे BJP नेता रामपाल सिंह, इलाज के दौरान निधन

कोरोना से हारे BJP नेता रामपाल सिंह, इलाज के दौरान निधन

सहारनपुर, डेस्क रिपोर्ट। देशभर के नेताओं पर कोरोना (Corona) का कहर जारी है। एक के बाद एक नेता कोरोना से जिंदगी की जंग हार रहे है। अब BJP के दिग्गज नेता और सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रामपाल सिंह पुंडीर (Rampal Singh Pundir) का कोरोना से निधन हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को बुखार आने पर भाजपा नेता रामपाल सिंह पुंडीर ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालत गंभीर होने पर वे सहारनपुर मेडिकल कॉलेज (Saharanpur Medical College) में भर्ती करवाए गए थे, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जैसे ही भाजपा नेता की मौत की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।इससे पहले सोमवार को कोरोना से पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रसीद मसूद (Qazi Receipt Masood) का निधन हो गया था। 27 अगस्त को कोरोना संक्रमित मिलने पर उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। काजी रसीद मसूद आठ बार सांसद रहे थे।

 यह भी पढ़े…BJD विधायक प्रदीप महारथी का निधन, कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

रामपाल जनपद में एक के बाद एक घोटाले का पर्दाफाश कर सियासी हलके में हड़कंप मचाने वाले नेता थे। वर्तमान में वह पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष थे।वह देवबंद थाना क्षेत्र के गांव भायला के रहने वाले थे।भाजपा नेता रामपाल सिंह पुंडीर बाल्यकाल से ही RSS से जुड़े हुए थे, जिसके चलते उन्होंने कई स्थानों पर प्रचारक के रूप में भी कार्य किया। वह देवबंद विधानसभा से दो बार भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं।

 यह भी पढ़े…कोरोना से कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी का निधन, इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews