
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी(BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संगठन को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्तियों के आदेश जारी किये हैं।
ये भी पढ़ें – MP News : जनवरी में सुनाई देगी अफ़्रीकी चीते की दहाड़, स्वागत की हो रही तैयारियां
जेपी नड्डा ने वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है जबकि ऋतुराज सिन्हा और आशा लाकड़ा को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया है। इसके अलावा भारती घोष और शहजाद पूनावाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है।
ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र से इंदौर आने वालों के लिए RTPCR जांच जरूरी, नई ट्रैवल गाइडलाइन जारी
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी ने राष्ट्रीय स्तर पर निम्नलिखित नियुक्तियां की। pic.twitter.com/oZW38OSZGe
— BJP (@BJP4India) November 21, 2021
लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

