संगठन को मजबूत करने BJP ने की नई नियुक्तियां, देखें किसे मिली जिम्मेदारी

संगठन को मजबूत करने BJP ने की नई नियुक्तियां, देखें किसे मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन को और मजबूती देने के लिए 6 राज्यों के लिए संगठनात्मक नियुक्तियां (BJP appointments) की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी करते हुए उन नेताओं के नामों की जानकारी साझा की है।

ये भी पढ़ें – Draupadi Murmu : कॉलेज में हुआ प्यार, मुश्किल से माने पिता, दहेज में मिले गाय-बैल

भाजपा ने मध्य क्षेत्र ( मध्य प्रदेश – छत्तीसगढ़) के लिए अजय जामवाल को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पंजाब और हरियाणा के लिए मंत्री श्रीनिवासुलु को प्रदेश महामंत्री संगठन, कर्नाटक के लिए राजेश जीवी को प्रदेश महामंत्री संगठन और पश्चिम बंगाल के लिए सतीश ढोंड को प्रदेश सह संगठन महामंत्री नियुक्त किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews