Coronavirus: BJP नेताओं पर कोरोना का कहर, एक और विधायक निकले पॉजिटिव

Coronavirus: BJP नेताओं पर कोरोना का कहर, एक और विधायक निकले पॉजिटिव

नई दिल्ली।

आम आदमी के बाद खास करके बीजेपी नेताओं के पीछे कोरोना हाथ धोकर पीछा पड़ गया है। आए दिन बीजेपी विधायकों और नेताओं के चपेट में आने की खबरें आ रही है। एमपी-यूपी के बाद अब हरियाणा के एक बीजेपी विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की थानेसर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए सुभाष सुधा (Subhash Sudha) की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बता दें कि कोरोना महामारी से कुछ समय पहले ही विधायक सुभाष सुधा का एक ऑपरेशन मेदांता अस्पताल में हुआ था। ऑपरेशन के बाद लंबे समय तक बेड पर रह चुके हैं।

उपायुक्त धीरेंद्र ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विधायक सुभाष सुधा की रिपोर्ट पोजटिव आई है और उनका स्वास्थ्य ठीक है। विधायक सुभाष सुधा को बुखार व छाती में इंफेक्शन के चलते शनिवार शाम को गुरुग्राम में स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कोरोना वायरस के लक्षण के चलते डाक्टरों ने उनका कोरोना सैंपल लेकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि कोरोना के लक्षण नजर आने पर भाजपा विधायक को मेदांता अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। शनिवार को ही उनसे कोविड-19 की जांच के लिए नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया गया था। इससे पहले सुभाष सुधा को कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में 22 जून को भर्ती कराया गया था।

बता दे कि 21 जून को सूर्यग्रहण के दिन सुभाष सुधा ने ब्रह्म सरोवर के किनारे एक धार्मिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था, जिस कार्यक्रम में वह शामिल हुए थे उसमें कुछ पत्रकारों, साधुओं और नेताओं समेत लगभहग 200 लोग शामिल हुए थे, सुधा के परिवार के सदस्यों को क्वारेंटाइन में भेज दिया गया है और विधायक के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाने की कवायद चल रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews