
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में एक तरफ जहां पिछले 24 घंटे के अंदर 1 लाख 61 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं और 879 लोगों की मौत हो गई है, वही दूसरी तरफ BJP नेताओं पर कोरोना का कहर तेजी से बरप रहा है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, BJP सांसद सरोज पांडेय और राज्यसभा अनिल बलूनी भी कोरोना की चपेट में आ गए है। तीनों नेताओं ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: वातावरण में नमी बरकरार, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार (Union Minister Santosh Gangwar) ने ट्वीट कर लिखा है कि आप को बताना चाहता हूं कि मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मुझे किसी भी प्रकार का सिमटम नहीं है। निवेदन है कि मुझसे संपर्क में आये सभी लोग, कृपया कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें, हम सब मिलकर देश में कोरोना की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है।
यह भी पढ़े.. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा दावा- जल्द समाप्त होने वाला है अध्याय..
उत्तराखंड से BJP के राज्यसभा सांसद (BJP’s Rajya Sabha MP from Uttarakhand), पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता और कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के हेड अनिल बलूनी ने कहा, ‘मित्रों, आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, मैंने तत्काल उपचार प्रारम्भ कर दिया है, कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है, आप सभी भी अपना ध्यान रखें। बीजेपी सांसद सरोज पांडेय (MP Saroj Pandey) भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने भी ट्वीट करते अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है।
आप को अवगत करना चाहता हूं कि, मेरी "कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव" आई है।
मुझे किसी भी प्रकार का सिमटम नहीं है, निवेदन है कि मुझसे संपर्क में आये सभी लोग, कृपया कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें। हम सब मिलकर इस महामारी से जीत हासिल करेंगें।
धन्यवाद ।— Santosh Gangwar (@santoshgangwar) April 13, 2021
कल स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण #COVID19 की जाँच कराई और मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। डॉक्टर्स के परामर्श से मुझे दिल्ली के #Aiims में भर्ती किया गया है. जितने भी लोग पिछले विगत दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं,वे सभी अपना टेस्ट जरूर करवायें।
— Saroj Pandey (@SarojPandeyBJP) April 13, 2021
मित्रों, आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मैंने तत्काल उपचार प्रारम्भ कर दिया है। कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है। आप सभी भी अपना ध्यान रखें ।
— Anil Baluni (@anil_baluni) April 13, 2021
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

