भाजपा सांसद रीता बहुगुणा की पोती पटाखे फोड़ते हुए झुलसी, इलाज के दौरान मौत

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा की पोती पटाखे फोड़ते हुए झुलसी, इलाज के दौरान मौत

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| दिवाली के मौके पर उत्साह में आकर लापरवाही से पटाखे जलाना भारी पड़ जाता है| हर साल देश भर से ऐसी घटनाएं सामने आती है| ऐसी ही एक दुखद घटना इलाहाबाद से भाजपा सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के परिवार में भी घटित हुई| रीता बहुगुणा जोशी की 8 साल की पोती किया की सोमवार रात को मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी की 8 साल की बेटी किया दिवाली की रात पटाखे से झुलस गई थी| इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था| जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हालत में सुधार न होने की वजह से उसे दिल्ली ले जाने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही किया ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही प्रयागराज स्थित घर में हड़कंप मच गया। लोग सांसद के घर पहुंचने लगे।

बताया जा रहा है कि पटाखे फोड़ते समय पटाखे की चिंगारी से बच्ची की कपड़ों में आग लग गई थी| 8 साल की मासूम किया ने दिवाली की रात फैंसी ड्रेस पहन रखा था| हादसे में बच्ची साठ प्रतिशत से ज्यादा जल गई थी| रीता बहुगुणा जोशी उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं। बीते दिनों वह कोरोना पॉजटिव हुई थीं। अन्य घरवालों की जांच में उनकी पोती भी संक्रमित पाई गई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews