MP, छत्तीसगढ़, राजस्थान में जल्दी घोषित होगा मुख्यमंत्री का नाम, BJP ने नियुक्त किये केंद्रीय पर्यवेक्षक

bjp candidates list

BJP appointed central observers : मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाने जा रही भारतीय जनता पार्टी को जल्दी ही तीनों राज्यों के लिए नए मुख्यमंत्री मिल जायेंगे। पार्टी ने आज तीनों राज्यों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी। ये पर्यवेक्षक जल्दी ही इन राज्यों में जाएँगे और फिर इनकी मौजूदगी में बैठक होगी जहाँ विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे जो मुख्यमंत्री होगा।

MP के लिए हरियाणा के CM खट्टर सहित इन तीन को जिम्मेदारी  

भाजपा संसदीय बोर्ड ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के लैटर हेड पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक मध्य प्रदेश के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा को ये जिम्मेदारी दी गई है।

छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लिए इन्हें बनाया केंद्रीय पर्यवेक्षक 

इसी तरह छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री सर्वानन्द सोनोवाल और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है वहीँ राजस्थान के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा  सांसद सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews