पूर्व CM के पाकिस्तान प्रेम पर बरसी भाजपा, कही ये बड़ी बात

पूर्व CM के पाकिस्तान प्रेम पर बरसी भाजपा, कही ये बड़ी बात

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच बयानों का युद्ध जारी है। इस बीच पूर्व CM अखिलेश यादव (Ex CM Akhilesh Yadav) के एक बयान पर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। यूपी की राजनीति में आये उफान के पीछे की वजह है अखिलेश यादव का वो बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान भारत का असली दुश्मन नहीं हैं, बल्कि भाजपा(BJP) वोटों के लिए पाकिस्तान को दुश्मन मानती है। अखिलेश यादव केइस बयान पर भाजपा ने करारा हमला किया है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक इंटरव्यू ने उत्तर प्रदेश के चुनावी (UP Election 2022) माहौल को हवा दे दी है।  पाकिस्तान को भारत का दुश्मन नहीं मानने के अखिलेश के बयान के बाद भाजपा हमलावर हो गई।  भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (BJP National Spokesperson Sambit Patra) लखनऊ पहुंचे और उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर पलटवार किये।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने के दाम गिरे, नहीं बदले चांदी के रेट, ये है ताजा कीमत

संबित पात्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी जिस प्रकार गुंडों माफियाओं तथा अपराधियों को टिकट दे रही है उस हिसाब से तो अच्छा है की आज कसाब और याक़ूब मेमन को फांसी हो गई है वर्ना अखिलेश जी का बस चलता तो याकूब मेमन को भी नाहिद हसन के साथ चुनावी मैदान में उतार देते।

ये भी पढ़ें – आगामी चुनाव से पहले बीजेपी विधायक का इस्तीफा, पूर्व डिप्टी सीएम ने भी छोड़ी पार्टी

भाजपा प्रवक्ता ने अखिलेश यादव के बयान  पर आपत्ति जताते हुए बयां को दुःखद, चिंताजनक और शर्मनाक बताया। संबित पात्रा ने अखिलेश यादव से इस बयान पश्ताचाप और क्षमायाचना करना चाहिए।  उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल किया कि क्या कश्मीर के बंधू हमारे भाई नहीं है जिन पर पाकिस्तान गोली, बारूद से हमले करवाता है।  उन्होंने कहा कि जो जिन्ना से करे प्यार वो पाकिस्तान से कैसे करे इंकार।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews