बीजेपी के राज्यसभा सांसद अभय भारद्वाज का निधन, कोरोना से थे संक्रमित, पीएम मोदी ने जताया दुख

बीजेपी के राज्यसभा सांसद अभय भारद्वाज का निधन, कोरोना से थे संक्रमित, पीएम मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| गुजरात (Gujrat) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद अभय भारद्वाज (Rajyasabha MP Abhay Bhardwaj) का मंगलवार को निधन हो गया। एक महीना पहले वे कोरोना संक्रमित हो गए थे।  कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें हालत गंभीर होने पर चेन्नई की अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, सुबह उनको हृदयाघात हुआ जिसके चलते उनका निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे।

सांसद अभय भारद्वाज के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया है| उन्होंने कहा कि श्री अभय भारद्वाज जी एक प्रतिष्ठित वकील थे और सेवा करने वाले समाज में सबसे आगे थे। यह दुख की बात है कि हमने एक उज्ज्वल और आनंदमय इंसान को खो दिया है, जो हमेशा राष्ट्रीय विकास के बारे में सोचते थे । उनके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। शांति।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा-गुजरात से राज्यसभा सांसद श्री अभय भारद्वाज जी के निधन से अत्यधिक दु:ख हुआ। राष्ट्र और अंत्योदय के उत्थान के लिए वे अंतिम सांस तक कार्य करते रहे। उनके रूप में आज हमने एक रत्न को खो दिया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति दें! ॐ शांति!

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews