LOKSABHA ELECTION: बीजेपी ने जारी की चौथी सूची, 11 प्रत्याशियों का ऐलान

bjp-released-fourth-list-of-candidates-for-loksabha-election

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी चयन की कवायद में जुटी हुई है| लम्बी जदोजहद के बाद पार्टी अब अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है| शनिवार को भाजपा ने 11 उम्मीदवारों के नाम फाइनल करते हुए चौथी लिस्ट जारी की है। पार्टी ने अपनी पहली सूची में 184 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी. तो वहीं, दूसरी सूची में सिर्फ एक नाम शामिल था| तीसरी सूची शुक्रवार को देर रात जारी की गई थी जिसमे 36 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे|  

शनिवार को जारी की गई चौथी लिस्ट में भाजपा ने तेलंगाना के 6 उम्मीदवार, 3 उत्तर प्रदेश के उम्मीदवार और केरल और पश्चिम बंगाल के एक एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश की कैराना, नगीना और बुलंदशहर सीट से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बुलंदशहर से भोला सिंह को टिकट दिया गया है तो वहीं नगीना लोकसभा सीट से डॉ. यशवंत उम्मीदवार बनाए गए हैं। कैराना से पार्टी ने उपचुनाव हारीं मृगांका सिंह का टिकट काटते हुए प्रदीप चौधरी को टिकट दिया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews