Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने जारी की लोकसभा चुनाव के लिए राज्यों के प्रदेश चुनाव और सह चुनाव प्रभारियों की लिस्ट, पवैया को मिली यहाँ की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

BJP

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी कमर कस ली हैं। देश की हर राज्यों की राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं। वहीं चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव 7 चरणों में संपन्न किया जाएगा, जिसमें पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल 2024 को होगा। इसी बीच सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी ने बुधवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की लिस्ट जारी कर दी है।

इन राज्यों में हुई नियुक्तियां

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अंडमान और निकोबार केंद्र शासित प्रदेश समेत कुल 12 राज्यों के लिए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, तेलंगाना, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश राज्य शामिल हैं।

जयभान सिंह पवैया को मिली यहाँ की जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पूर्व सांसद जयभान सिंह पवैया को महाराष्ट्र का सह प्रभारी बनाया है। आपको बता दें बीजेपी ने महाराष्ट्र के लिए एक प्रभारी और दो सह प्रभारी की नियुक्ति की है, जिसमें पवैया के साथ निर्मल कुमार सुराना को भी सह प्रभारी बनाया है। जबकि प्रभारी के रूप में सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को बनाया गया है।

ये रही पूरी लिस्ट

BJP

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews