बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जानें किसे मिला मौका

Jammu and Kashmir Election: बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 44 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस सूची में विभिन्न चरणों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जो चुनाव में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
j&k

Jammu and Kashmir Election: बीजेपी ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 44 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। यह सूची तीनों चरणों के मतदान वाली सीटों के लिए हैं। पहले चरण के लिए 15, दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

आपको बता दें, बीते दिन यानी 25 अगस्त को दिल्ली में बीजेपी की चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई, इस बैठक में जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष, जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और जितेंद्र सिंह ने उम्मीदवारों के नाम पर गहन चर्चा की, और आज उम्मीदवारों के नाम को उजागर किया।

प्रमुख उम्मीदवारों में पाम्पोर से सैयद शौकत गयूर अंद्राबी, राजपोरा से अशीर्द भट्ट, शोपियां से जावेद अहमद कादरी, अनन्तनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी, अनन्तनाग से अधिवक्ता सैयद वजाहत, श्री गुफवाड़ा बिजबेहरा से सोफी युसूफ समेत इन उम्मीदवारों को टिकेट दिया गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट

1
2
3
4
5

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews