पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: BJP ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, पुराने चेहरों पर लगाया दांव

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हैं। बीजेपी ने गुरुवार को 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। अब तक कुल 255 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है, जबकि 39 सीटों पर अभी भी फैसला बाकी है।
UP BJP

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार, 19 मार्च 2026 को दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बीजेपी की इस सूची में कई चौंकाने वाले नाम हैं। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के भाई दिब्येंदु अधिकारी को भी टिकट दिया गया है।

बीजेपी की दूसरी सूची में कई दिग्गजों के नाम शामिल

भाजपा की दूसरी सूची में कई दिग्गज नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक को माथाभांगा से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पूर्व सांसद अर्जुन सिंह को नोआपारा से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पूर्व सांसद रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं भाजपा नेता रेखा पात्रा को पार्टी संदेशखली से चुनाव नहीं लड़ा रही है उनको हिंगलगंज से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

पहली सूची में बीजेपी ने किए अहम बदलाव

पहली उम्मीदवार सूची में बीजेपी ने कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। बिष्णुपुर (एससी) विधानसभा सीट पर पार्टी ने उम्मीदवार बदलते हुए अब विस्वजीत खान को मैदान में उतारा है। वहीं, जॉयपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने बिस्वजीत महतो को समर्थन देने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि इससे पहले बीजेपी ने सोमवार को 144 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जिसमें कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल थे। अब तक कुल 255 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है, जबकि 39 सीटों पर अभी भी फैसला बाकी है। इन नामों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की कई बैठकें हुईं, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण के तहत 23 अप्रैल को 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 मई को मतगणना होगी और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews