पूर्व केंद्रीय मंत्री पर BJP की कार्रवाई! इस आरोप में पार्टी से किया निलंबित, जारी किया पत्र

भाजपा ने आरा लोकसभा सीट से पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है। आरके सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री पर BJP की कार्रवाई! इस आरोप में पार्टी से किया निलंबित, जारी किया पत्र

बिहार में NDA की प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। जिसके बाद अब बीजेपी एक्शन मोड में आ गई है। भाजपा ने आरा लोकसभा सीट से पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। आरके सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

आरके सिंह को क्यों किया निलंबित?

बता दें कि बीजेपी के दिग्गज नेता आरके सिंह ने NDA के ताकतवर नेताओं के खिलाफ प्रशांत किशोर के आरोपों का उन्होंने खुलकर समर्थन किया है। उन्हें लगता है कि पिछले लोकसभा चुनाव में राज्य बीजेपी के ही कुछ नेताओं ने अंदरखाने पवन सिंह को समर्थन देकर उन्हें चुनाव हरवाया था। बाद में उन्होंने बिहार में शराबबंदी खत्म करने की वकालत की और 30 मई को रोहतास में पीएम मोदी की जनसभा से दूर रहे।

हालांकि बीजेपी ने चुनाव के दौरान कोई कदम नहीं उठाया था ताकि यह मामला राजनीतिक विवाद न बने। लेकिन नतीजे आने के बाद पार्टी ने तुरंत पत्र जारी कर आर.के. सिंह को छह साल के लिए निलंबित कर दिया।

बीजेपी ने जारी किया पत्र

भारतीय जनता पार्टी ने एक पत्र जारी किया है। जिसमें पार्टी ने लिखा कि आपकी गतिविधियां पार्टी के विरोध में हैं। ये अनुशासन के दायरा में आता है। पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है। इससे पार्टी को नुकसान हुआ है। पत्र में आगे लिखा गया कि, आपको पार्टी से निलंबित करते हुए कारण पूछा जा रहा है कि आपको पार्टी से क्यों नहीं निष्कासित किया जाए? पत्र मिलने के एक सप्ताह के अंदर आप अपनी स्थिति स्पष्ट करें।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews