बीजेपी का दावा जेल में मिल रहा सत्येन्द्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट, आप ने बताया बेतुका–निराधार

बीजेपी का दावा जेल में मिल रहा सत्येन्द्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट, आप ने बताया बेतुका–निराधार

Satyendra Jain Video: दिल्ली की तिहाड़ जेल से आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येन्द्र जैन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति मंत्री की मसाज करता नजर आ रहा है। जिसे लेकर भाजपा ने आप पर निशाना साधा। आप मंत्री लेटे हुए नजर आ रह हैं और कोई दस्तावेज देख रहे हैं। इस दौरान एक व्यक्ति उनके पैर की मसाज करता दिख रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही भाजपा प्रवक्ता ने आप पर हमला बोला।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने केजरीवाल और पार्टी पर तंज कसे और कई आरोप भी लगाए। उन्होनें ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए कहा की आप सरकार ने जेल के नियमों का उल्लंघन कर रही और सजा की जगह सत्येन्द्र जैन को वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। भाजपा प्रवक्ता ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, “सत्येन्द्र जैन सजा के जगह जेल में फुल VVIP मजा ले रहे हैं? तिहाड़ जेल में मसाज करवा रहे हैं? 5 महीने से जमानत नहीं पाने वाले हवालाबाज़ की सिर की मालिश! आप सरकार ने जेल की नियमों का उल्लंघन किया। इस तरह वसूली और मालिश के लिए आधिकारिक पोजीशन का दुरुपयोग किया गया, केजरीवाल सरकार को धन्यवाद”  हालांकि mpbreakingnews इन विडीयोज की पुष्टि नहीं करता।

ईडी ने भी की थी कोर्ट में शिकायत

इससे पहले ईडी ने भी कोर्ट में सत्येन्द्र जैन के खिलाफ शिकायत की थी और जेल में स्पेशल ट्रीटमेंट मिलने के आरोप भी लगाए थे। ईडी ने मंत्री से जुड़े दस्तावेज गृहमंत्रालय को भी सौंपे थे। साथ ही तमाम CCTV रिकॉर्ड भी मंत्री के खिलाफ सौंपे थे है। शिकायत में कहा था की आप मंत्री को जेल में हेड मसाज, बैक मसाज और फुट मसाज जैसी सुविधाएं मिलती हैं। बता दें की ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में सत्येन्द्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews