INS Ranvir में ब्लास्ट, Indian Navy के तीन जवान शहीद, जांच के आदेश

INS Ranvir में ब्लास्ट, Indian Navy के तीन जवान शहीद, जांच के आदेश

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय नौसेना के जहाँ INS Ranvir में मंगलवार को ब्लास्ट होने से भारतीय नौसेना (Indian Navy) के तीन जवान शहीद हो गए जबकि कुछ अन्य के घायल होने की खबर है। नौसेना के बयान के मुताबिक युद्धपोत INS Ranvir पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट अभियान की तैनाती था जो जल्दी ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था।

नौसेना के अनुसार ब्लास्ट में तीन जवान शहीद हो गए, चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और स्थिति को नियंत्रण में किया। फ़िलहाल INS Ranvir में हुए ब्लास्ट में कितना नुक्सान हुआ है और ब्लास्ट कैसे हुआ इसके लिए जाँच के आदेश यानि बोर्ड और इन्क्वारी के आदेश हो गए हैं।

ये भी पढ़ें – प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार मुंबई नौसैन्य डॉकयार्ड में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में INS Ranvir में एक आंतरिक कक्ष में विस्फोट के कारण नौसेना के तीन कर्मियों की मौत हो गई।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews