
Twitter Logo : एलन मस्क द्वारा ट्विटर खरीदने के बाद से कंपनी में बदलाव का दौर लगातार जारी है। इसी बीच एलन मस्क के नए संकेत ने एक बार फिर उन्हें चर्चा का विषय बना दिया है। दरअसल, आज सुबह एलन मस्क ने ट्विटर कर कंपनी के लोगो बदलने की बात कही है। जिसे अब तक 40 लाख से ज्यादा यूजर्स द्वारा देखा जा चुका है। जिससे अब Twitter के यूजर्स को जल्द ही नया लोगो देखने को मिलेगा।
एलन मस्क ने किया ट्वीट
दरअसल, एलन मस्क ने ट्वीट कर लिखा, “जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी पक्षियों को अलविदा कह देंगे।” वहीं, एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “अगर आज रात एक अच्छा X लोगो पोस्ट किया जाता है, तो हम कल इसे दुनिया भर में लाइव कर देंगे।” इससे पहले भी अप्रैल से लेकर अब तक में कई सारी पॉलिसी में फेरबदल किया है।
And soon we shall bid adieu to the twitter brand and, gradually, all the birds
— Elon Musk (@elonmusk) July 23, 2023
लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं
वहीं, लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि अब ट्विटर का नया लोगो X हो सकता है क्योंकि एलन को X वर्ड काफी ज्यादा पसंद है। इधर. ट्वीट पर लोगों ने अगल-अगल प्रतिक्रियाएं दी है। साथ ही, कई तरह के लोगो भी सजेस्ट किए हैं।
— Elon Musk (@elonmusk) July 23, 2023
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है।
पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →

