पानी समझकर सैनिटाइजर पी गए BMC के ज्वाइंट कमिश्नर, वीडियो आया सामने

पानी समझकर सैनिटाइजर पी गए BMC के ज्वाइंट कमिश्नर, वीडियो आया सामने

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट| कोरोना काल में सैनिटाइजर (Sanitizer) का उपयोग काफी बढ़ गया है और यह आम लोगों की जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है। लेकिन कोरोना (Corona) से बचाने वाला सैनिटाइजर कई बार जान का दुश्मन भी बना है| सेनेटाइजर पीने के कई मामले सामने आ चुके हैं| ऐसा ही एक मामला मुंबई (Mumbai) से सामने आया है| जहां बृहनमुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के ज्वॉइंट म्युनिसिपल कमिश्नर रमेश पवार (Ramesh Pawar) ने आज गलती से पानी की जगह सैनिटाइजर पी लिया।

डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर रमेश पवार ने बजट पेश करने से पहले पानी की जगह गलती से सैनिटाइजर पी लिया| इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| हालांकि पवार ने सैनिटाइजर को गले से नीचे नहीं उतारा।

बुधवार को रमेश पवार नगर निकाय का शिक्षा बजट पेश कर रहे थे तभी उन्हें प्यास लगी और उन्होंने सामने रखे सैनिटाइजर के बॉटल को पानी समझकर पी लिया| पीते ही उन्हें समझ आ गया कि यह पानी नहीं है| उन्हें तुरंत अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने सैनिटाइजर बाहर उगल दिया| इससे पहले महाराष्ट्र में ही पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान बच्चों द्वारा सैनिटाइजर पीने का मामला भी सामने आ चुका है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews