SpiceJet की फ्लाइट में बम की धमकी झूठी पाई गई, पुलिस ने की एफआईआर दर्ज

दरभंगा और मुंबई को जोड़ने वाली फ्लाइट SEJ116 को बुधवार को एक धमकी भरा संदेश भेजा गया था। हालांकि यह बम की झूठी धमकी पाई गई है। जिसके बाद इसे लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट की फ्लाइट को यह धमकी भरा संदेश भेजा गया था।
SpiceJet की फ्लाइट में बम की धमकी झूठी पाई गई, पुलिस ने की एफआईआर दर्ज

SpiceJet की फ्लाइट SEJ116 को बुधवार को एक धमकी भरा संदेश भेजा गया था। दरअसल फ्लाइट को बम से उड़ाने की झूठी धमकी दी गई थी। हालांकि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बता दें कि स्पाइसजेट की यह फ्लाइट दरभंगा और मुंबई को जोड़ती है। फ्लाइट के उड़ान भर लेने के बाद यह धमकी भरा संदेश भेजा गया था।

दरअसल बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर एक अज्ञात सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने हलचल मचा दी। उपयोगकर्ता ने एक बम की धमकी वाला फर्जी संदेश पोस्ट किया जिसके चलते सभी दूर डर का माहौल फैल गया। हालांकि गनीमत रही कि यह संदेश फर्जी पाया गया। जिसके बाद एक एक अज्ञात सोशल मीडिया उपयोगकर्ता के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया।

दो घरेलू उड़ानों में विस्फोटक रखने की कही गई थी बात

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पोस्ट में फ्लाइट में विस्फोटक रखने की बात कही थी। पुलिस के मुताबिक SpiceJet के आधिकारिक एक्स हैंडल को साइकवार्ड नामक यूजर ने एक पोस्ट में टैग कर यह धमकी दी थी। दरअसल संदेश में बताया गया था कि स्पाइसजेट की दो घरेलू उड़ानों में विस्फोटक रखे गए हैं। वहीं धमकी मिलने से पहले ही फ्लाइट उड़ान भर चुकी थी।

जानिए पोस्ट में क्या दी थी धमकी?

दरअसल आरोपियों ने पोस्ट में धमकी देते हुए लिखा था कि, “हाय, मैंने फ्लाइट SEJ116 और फ्लाइट SEJ124 पर विस्फोटक रखे हैं। बम बहुत जल्द फटने वाले हैं। जल्दी से जल्दी विमान खाली करो। खून हर जगह फैल जाएगा।” जिस फ्लाइट को यह धमकी भरा सन्देश भेजा गया था वह SpiceJet की फ्लाइट SEJ116 थी, जो दरभंगा और मुंबई को जोड़ती है।

हालांकि इस धमकी भरे संदेश ने सभी को हैरत में डाल दिया था और सुरक्षा कारणों के चलते विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हो जाने के बाद सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया और उनकी ठीक प्रकार से जांच की गई थी। जिसके बाद यह धमकी झूठी पाई गई थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews