बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, शव जलाकर जंगल में फेंका

बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, शव जलाकर जंगल में फेंका

Tanu Kurre murder case : श्रद्धा वालकर मर्डर के बाद एक बार फिर प्रेम प्रसंग में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा जिले की रहने वाली तनु कुर्रे नाम की उसके बॉयफ्रेंड ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पकड़े जाने के डर से उसके शव को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड को ओडिशा लेकर गया था, और वहीं उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को आग लगाकर जंगल में फेंक दिया।

26 साल की तनु कुर्रे रायपुर के प्राइवेट बैंक में काम करती थी। साल 2019 में उसकी मुलाकात बैंक में ही सचिन अग्रवाल नाम के युवक से हुई। धीरे धीरे इनमें दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। तनु ने अपने घरवालों को भी सचिन के बारे में बताया था। हाल ही में 21 नवंबर को तनु सचिन अग्रवाल के साथ बालंगीर ओडिशा जाने के लिए निकली। कहा जा रहा है कि आरोपी तनु को अपने घरवालों से मिलाने के बहाने लेकर गया था। इसके बाद से तनु के घरवालों का उससे संपर्क नहीं हो सका। कहा जा रहा है कि ओडिशा पहुंचने के बाद सचिन ने तनु को अपने घरवालों से बात नहीं करने दी। लेकिन हत्या के बाद उसके घरवालों को गुमराह करने के लिए वो उनसे चैट पर बात करता रहा। आरोपी ने तनु की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर उसके शव को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वो शव को जंगल में छोड़कर भाग गया।

इधर तनु से बात नहीं हो पाने के बाद उसके घरवालों ने रायपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रायपुर पुलिस ने जांच शुरु की और तभी उसे पता चला कि बालंगीर में एक जला हुआ शव मिला है। फोटो के आधार पर शव की शिनाख्त तनु कुर्रे के रूप में हुुई। इसके बाद बालंगीर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उसका पहला शक सचिन अग्रवाल पर गया। इधर सचिन अग्रवाल लगातार अपनी लोकशन बदल रहा था। वो कोलकाला भागने की फिराक में था लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ही लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने तनु की हत्या की बात स्वीकारी है। ये भी पता चला है कि उसे शक था कि तनु का किसी और से संबध है और इसी कारण गुस्से में उसने हत्या जैसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews