Bridge collapsed: देश के सबसे लंबे पुल का हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत, मलबे में दबे मजदूरों का NDRF की टीम कर रही रेस्क्यू

Bridge collapsed: देश के सबसे लंबे पुल का हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत, मलबे में दबे मजदूरों का NDRF की टीम कर रही रेस्क्यू

Bridge collapsed: शुक्रवार को बिहार के मधुबनी जिले के भेजा में एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल सुबह सुबह देश के सबसे लम्बे पुल के तीन गार्डर गिर गए। वहीं इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि कई मजदूर इस हादसे में घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल घायलों की संख्या 10 बताई जा रही है। जबकि अभी भी 4 मजदूर अभी भी मलबे में दबे है। हालांकि हादसे के तुरंत बाद सडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू में जुट गई है।

पुल की क्वालिटी में बड़ी कमी?

जानकारी के मुताबिक, हादसे के दौरान पुल का एक हिस्सा कोसी नदी में गिर गया। दरअसल गार्डर जहां गिरे, उस जगह पानी नहीं था। हालांकि हादसे के बाद मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू कर रही हैं। वहीं इस हादसे को लेकर कुछ स्थानीय लोगों का मानना है कि हादसे वाले पुल की क्वालिटी में बड़ी कमी है, और इसको लेकर हेड मैनेजर को पहले भी चेतावनी दी जा चुकी थी।

लेकिन इसका विरोध करने पर स्थानीय नागरिकों को पुलिस द्वारा धमकियाँ दी जाने लगी। वहीं अब प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने हादसे के बाद इसपर कार्रवाई करने की मांग की है, और हादसे में घायल हुए मजदूरों को सही इलाज की व्यवस्था और मुआवजा राशि देने की मांग की है।

यह देश का सबसे लंबा पुल है यह:

दरअसल यह पुल देश का सबसे लंबा पुल है, हालांकि अभी यह बना नहीं है अभी इसका निर्माण कार्य जारी है। इस पुल को केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 1200 करोड़ की लागत ​​​​​​से बनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस पुल की लंबाई 10.2 किलोमीटर से ज्यादा है। वहीं एप्रोच रोड को मिला लिया जाए तो पुल की कुल लंबाई 13.3 किलोमीटर होगी। वहीं इस पुल का निर्माण 2023 तक पूरा होना था, लेकिन देश में कोरोना के बढ़ जाने से और बिहार में बाढ़ के कारण यह पुल निर्माण का समय बढ़ाया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews