बिहार में बैंगन लूट, साइकिल पर बोरे रखकर भागे लोग

बिहार में बैंगन लूट, साइकिल पर बोरे रखकर भागे लोग

Brinjal loot in Bihar : कहते हैं ‘माल-ए-मुफ़्त दिल-ए-बे-रहम।’ ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला बिहार में। यहां एक गाड़ी पलट गई, और फिर जो माल उसमें भरा था उसकी जमकर लूट हुई। लेकिन खास बात ये है कि इसमें न तो कोई कीमती लकड़ी थी, न ही अफीम गांजा, न ही किसी तरह के महंगे फल। ट्रक में भरे हुए थे बैंगन..और लोगों ने ये बैंगन ही बोरी भर भरकर लूट लिए।

घटना है बिहार के सुपौल जिले की। यहां एक पेट्रोल पंप के पास एक पिकअप गाड़ी गाड़ी पलट गई। इसमें बोरियों में भर भरकर बैंगन रखे हुए थे। जैसे ही आसपास के लोगों को इसकी खबर लगी, वो वहां आ पहुंचे। लेकिन ये लोग मदद करने नहीं आए थे। ये तो आए थे बैंगन लूटने। सड़क पर बिखरे बैंगन और उसकी बोरियां लूटने की जैसे होड़ मची हुई थी। महिला पुरुष हो या बच्चे..कोई पीछे नहीं था। जिससे जितने हाथ में आए, लेकर चलता बना।

ड्राइवर पंकज कुमार ने बताया कि वो दलसिंहसराय से अररिया जा रहा था। लेकिन रास्ते में एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे उसकी गाड़ी पलट गई। इसके बाद जैसे बैंगन लूटने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। वो लाख मना करता रहा, मगर कोई सुनने को तैयार नहीं था। हाल ये था कि लोग क्विंटलों बैंगन लूटकर ले गए और वो कुछ नहीं कर पाया। उसने मामले की सूचना पिपरा थाना पुलिस को दी। जब पुलिस वहां पहुंची, तब लोग उन्हें देखकर वहां से भागे। लेकिन तब तक जाने कितने क्विंटल बैंगन लूटे जा चुके थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews