भाई ने बहन का सिर धड़ से अलग किया, कटा सिर लेकर चल पड़ा थाने की ओर

indore crime news

Brother killed sister in UP :  उत्तरप्रदेश के बाराबंकी से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक भाई ने अपनी बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया और कटा हुआ सिर लेकर कोतवाली की ओर चल दिया। रास्ते में जिसने भी ये दृश्य देखा, उसका कलेजा कांप गया। इसके बाद ग्राम प्रधान ने पुलिस को मामले की सूचना दी और पुलिस ने उसे बीच रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया।

बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मिठवारा गांव में आरोपी ने घटना को शुक्रवार सुबर करीब साढ़े 11 बजे अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक वो अपनी बहन के प्रेम संबंध से नाराज था। उसकी बहन कुछ समय पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। परिवार वालों ने 29 मई को मामले की शिकायत पुलिस में की थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी बहन को प्रेमी के साथ गांव के बाहर से पकड़ा। बहन को घरवालों के हवाले कर दिया गया और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया गया था।

इस मामले को लेकर अक्सर ही उनके घर पर विवाद होता रहता था। शुक्रवार को भी इसी बात पर तकरार हो रही थी कि वो आक्रोश में हथियार लेकर पहुंच गया और बहन की हत्या कर दी। बहन का सिर धड़ से अलग करने के बाद उसने कटा हुआ सिर उठाया और थाने की ओर चल दिया। रास्ते में गांववालों ने उसे इस हालत में देखा और हैरान रह गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने रास्ते से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का शव पीएम के लिए भेजा गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews