फर्जीवाड़ा : पुलिस विभाग में 5 साल तक जीजा की जगह नौकरी करता रहा साला

Indore News

mp police

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शातिर दिमाग व्यक्ति किसी भी हद तक जा सकता है। इसका उदाहरण देखने को मिला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में जहां पुलिस विभाग में पांच साल तक जीजा की जगह साला नौकरी करता रहा और किसी को खबर तक नहीं हुई।

Rajgarh : रंगदारी मांगते नकली ड्रग इंस्पेक्टर पकड़ाया, मेडिकल दुकानदारों से कर रहा था वसूली

कानून के रखवाले ही जब कानून के खिलाफ हो जाएं तो कई बार नतीजा बड़े फर्जीवाड़े के रूप में सामने आता है। ऐसा ही हुआ मुरादाबाद के कोतवाली ठाकुरद्वारा में, यहां पीआरवी के वाहन संख्या 0281 पर कॉन्सटेबल अनिल कुमार तैनात था। लेकिन जब मामले का खुलासा हुआ तो पता चला कि अनिल कुमार के नाम पर वहां सुनील उर्फ सनी ड्यूटी कर रहा था। सनी अनिल कुमार का साला है और जीजा साले ने मिलकर इस खेल को अंजाम दिया। एक शिकायत के आधार पर इस मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक आरोपी सनी मुजफ्फरनगर का रहने वाला है जबकि उसका जीजा अनिल कुमार शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहा था। ये भी बताया जा रहा है कि अनिल कुमार ने ही अपने साले को घर पर हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है वहीं सनी घटना के खुलासे के बाद से फरार है। इस मामले में पुलिस अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कह रही है, उम्मीद है कि पूछताछ के बाद पुलिस अपना बयान जारी करेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews