
Brutality with a minor in Rajasthan’s Bhilwara : राजस्थान के भीलवाड़ा में एक नाबालिग के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 14 साल की बच्ची की हत्या कर उसे कोयला भट्टी में जला दिया गया। इस मामले में उसके साथ गैंगरेप की आशंका भी जताई जा रही है। बच्ची अपनी मां के साथ खेतों में गई थी और देर शाम तक लौटी नहीं तो घरवालों ने खोजबीन शुरु की।
घटना बुधवार की है। जानकारी के मुताबिक कोटड़ी इलाके के नरसिंहपुरा गांव की बच्ची अपनी मां के साथ सुबह बकतियां चराने खेतों में गई थी। दोपहर में मां घर लौट आई लेकिन बच्ची नहीं लौटी। काफी देर बाद भी जब वो वापस नहीं आई तो घरवालों और रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरु की। इसी तलाश के दौरान उसके घरवालों को जंगल में कोयला बनाने वाली भट्टी जलती हुई दिखी। वो उसके पास पहुंचे और किसी अनहोनी की आशंका के चलते लकड़ियां बाहर निकालना शुरु की।
आम तौर पर ये भट्टी बारिश के समय नहीं जलाई जाती है इसीलिए घरवालों को शक हुआ। इस तहकीकात के दौरान उन्हें कथित तौर पर बच्ची का पहना हुआ चांदी का कड़ा, चप्पल और हड्डी को टुकड़े मिले। ये भट्टी कालबेलिया समाज के लोगों की थी। बच्ची का सामान और हड्डी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने शक के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। इस सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम के साथ, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड भी पहुंच गया और जांच की जा रही है। भीड़वाड़ा एसपी ने बच्ची के गैंगरेप की आशंका से भी इनकार नहीं किया है और कहा है कि बच्ची की हत्या कर उसे जलाने की सूचना मिली है और पूरी बारीकी से मामले की तहकीकात की जाएगी। वहीं घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

