क्या आपने खाई है Btech Panipuri Wali की स्वादिष्ट पानीपुरी? इन खासियतों की वजह से हर जगह हो रही चर्चा

Btech Panipuri Wali

Btech Panipuri Wali: देश में कई ऐसे युवा हैं जो बीटेक और एमबीए जैसी डिग्री हासिल करने के बाद अब नौकरी ना करते हुए खुद के स्टार्टअप्स शुरू कर रहे हैं। कोई चाय वाला बन गया है तो किसी ने किसी और प्रोडक्ट के नाम से कंपनी खोली है।

एमबीए और बीटेक चायवाला के बारे में तो हम सभी जानते हैं लेकिन अब इसके बाद मार्केट में ग्रैजुएट लेवल वाले स्टार्टअप्स की भरमार हो गई है और ऐसा ही एक नया नाम सामने आया है बीटेक पानीपुरी वाली का। दिल्ली की सड़कों पर जब आप रॉयल एनफील्ड बुलेट पर मंडराते हुए पानीपुरी बेचती इस लड़की को देखेंगे तो हैरान होना जाहिर सी बात है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई इसे बड़े इंटरेस्ट से देख रहा है।

ऐसे शुरू हुआ Btech Panipuri Wali स्टॉल

पानीपुरी का यह स्टॉल चलाने वाली इस लड़की का नाम तापसी उपाध्याय है। जिसने बीटेक इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है और अब अपना पानीपुरी का स्टॉल शुरू किया है। महज 21 साल की यह लड़की पश्चिमी दिल्ली की सड़कों पर घूमती है और लोगों को अपनी स्वादिष्ट पानीपुरी का स्वाद चखाती है।

वायरल हुई बीटेक पानीपुरी वाली

तापसी का वीडियो दिल्ली के कई फूड ब्लॉगर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर चुके हैं। वीडियो में उन्हें रॉयल एनफील्ड की सवारी करते हुए और पीछे जंजीरों से बंधा हुआ स्टॉल ले जाते हुए देखा जा सकता है। यह स्टॉल दिल्ली के तिलक नगर मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद है।

स्वस्थ स्ट्रीट फूड परोसना है उद्देश्य

स्टॉल चलाने वाली तापसी का कहना है कि वह जनता को स्वादिष्ट और स्वस्थ भारतीय स्ट्रीट फूड परोसना चाहती हैं। इंटरनेट पर उनकी जो वीडियो सामने आई है उसमें उन्हें अपनी तली हुई पानीपुरी, घर पर बनाए गए पानी, इमली की चटनी और खजूर और गुड़ की चटनी दिखाते हुए देखा जा सकता है।

Btech Panipuri Wali

तेल में नहीं तलती पूरियां

तापसी के मुताबिक वह लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना चाहती हैं इसलिए उन्होंने कभी भी अपनी पूरियों ताला नहीं है। बल्कि उन्हें तैयार करने के लिए वह एयर फायर का इस्तेमाल करती हैं। वह बिना मैदे की पूरियां भेजती हैं और स्वादिष्ट पानी को जड़ी बूटियों और मसाले से तैयार करती हैं। पानी में डाले जाने वाले सारे मसाले भी हाथों से पीसकर तैयार किए जाते हैं।

पर्यावरण संरक्षण

लोगों को स्वस्थ्य स्ट्रीट फूड पहुंचाने का उद्देश्य लिए निकली तापसी पर्यावरण का पूरी तरह से ध्यान रख रही हैं। वह अन्य विक्रेताओं की तरह कार्डबोर्ड के दोनों का इस्तेमाल ना कर के पत्तल के कटोरे में पानीपुरी बेचती हैं। ये इंजीनियर इको फ्रेंडली विक्रेता बनकर लोगों को खुद को और प्रकृति के स्वास्थ्य को बेहतर रखने का संदेश दे रही है। हर जगह इस बीटेक पानीपुरी वाली की चर्चा हो रही है।

अगर आप भी हाइजीन फ्रीक हैं और साथ ही आपको स्वादिष्ट चीजें खाना पसंद भी है तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल बेस्ट। यहां आपको साफ-सुथरे तरीके से बनाई गई पानीपुरी सर्व की जाएगी। तापसी यहां अपने हाथों में ग्लव्स, हेड कैप और एप्रिन पहनकर ही सारा काम करती हैं।

जब से इस रॉयल एनफील्ड गर्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसे कई मिलियन लोग देख चुके हैं और इस लड़की की काबिलियत की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि किसी की नौकरी करने से बेहतर खुद का स्टार्टअप है तो किसी का कहना है कि आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है जो वह कर रही है बहुत शानदार है। तापसी के स्टॉल पर लोगों की भीड़ भी पानीपुरी का स्वाद चखने के लिए पहुंच रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews