अश्लील फिल्मों का कारोबार, व्हाट्सएप अकाउंट और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, हो रहे नए खुलासे

shilpa shetty

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अश्लील फिल्मों का कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार हुए मशहूर फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) से पुलिस पूछताछ में नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच व्हाट्सएप (whatsapp) के एक ग्रुप अकाउंट का भी पता चला है जिसके माध्यम से यह सारा कारोबार चलता था।

MP Weather Alert: मप्र के इन जिलों में भारी बारिश के आसार, बिजली चमकने की भी संभावना

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी (pornography) का कारोबार वाट्सएप एकाउन्ट से संचालित करते थे। अश्लील फिल्मों का कारोबार करने के आरोप में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बीती रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि कुंद्रा के खिलाफ कई सबूत मिले हैं। कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने का आरोप है। इतना ही नहीं, ऐसी फिल्मों के लिए बाकायदा एक पेड ऐप अकाउंट बनाया गया था जिसके माध्यम से कारोबार को संचालित किया जा रहा था। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की हसरत लिए आने वाली कई लड़कियों को फिल्मों में रोल देने के नाम पर ऐसी अश्लील फिल्मों में काम कराया जाता था और हर हफ्ते नयी फिल्मों को रिलीज किया जाता था। इसके लिए मलाड वेस्ट में मुंबई में ही बंगला किराए पर लिया गया था। फिल्मों को रिलीज करने के लिए विदेश में हॉटशूट नाम की ऐप रजिस्टर्ड कराई गई थी। पुलिस ने बंगले पर जब छापा मारा तब वहां पर अश्लील फिल्म की शूटिंग चल रही थी।

व्हाट्सएप के एच अकाउंट के नाम से बने ग्रुप में अश्लील फिल्म के कारोबार के बारे में विस्तृत चर्चा होती थी। इसमें कुल 5 लोग शामिल थे और राज कुंद्रा इसमें मार्केटिंग सेल से लेकर मॉडल्स के पेमेंट और रेवेन्यू कैसे बढ़ाई जाए इन सब बातों पर चर्चा करते थे। इस पूरे मामले में अब तक राज सहित छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह पहली बार नहीं जब राज कुंद्रा का नाम किसी विवाद में आया हो। सट्टेबाजी के आरोप में 2015 में उन्हें आजीवन आईपीएल से बैन कर दिया गया था और उनका नाम अंडरवर्ल्ड के साथ भी जोड़ा जाता रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews