CAA: सीमा हैदर ने बांटे रसगुल्ले, बोलीं पीएम मोदी ने जो कहा सो किया, साउथ के एक्टर विजय ने कहा Not Acceptable लागू नहीं होना चाहिए

CAA: सीमा हैदर ने बांटे रसगुल्ले, बोलीं पीएम मोदी ने जो कहा सो किया, साउथ के एक्टर विजय ने कहा Not Acceptable लागू नहीं होना चाहिए

Citizenship Amendment Act: मोदी सरकार ने 11 मार्च को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे भारत के तीन पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के गैर-मुस्लिम और धार्मिक तौर पर पीड़ित लोगों के लिए भारतीय नागरिक बनने का रास्ता साफ हो गया। इसी के साथ लोगों की प्रतिक्रिया आनी भी शुरू हो गई है। एक ओर जहां विपक्षी विरोध के सुर उठा रहें है वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर खुश नजर आ रही है।

सीमा हैदर ने बांटे रसगुल्ले

केंद्र सरकार सीएए लागू करने की घोषणा होने से सीमा हैदर खुश नजर आ रहीं है। उन्होंने इस खुशी में रसगुल्ले भी बांटे। सीमा ने कहा कि वो बहुत खुश हैं। पीएम मोदी ने जो वादा किया था उसे पूरा करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि इस नागरिकता कानून लागू होने के बाद से नागरिकता की समस्या भी जल्द ठीक हो जाएगी। सीमा ने खुशी जाहिर करते हुए योगी-मोदी का जयकारा लगाते हुए कहा कि देश का प्रधानमंत्री मोदी जी जैसा हो। बता दें सीमा हैदर एक पाकिस्तानी महिला जो ऑनलाइन गेम के जरिए भारत के सचिन से मिली थी। सचिन से शादी करने के लिए वो अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी।

साउथ एक्टर विजय ने CAA को Not Acceptable बताया

हाल ही में अपनी पार्टी लॉन्च करने वाले साउथ एक्टर थलापति विजय ने CAA को लेकर सरकार की आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि सीएए का लागू होना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि देश में जब सब भाईचारे के साथ रह रहा है तो इस कानून की क्या जरूरत है। उन्होंने तमिलनाडू सरकार से अपील भी कि की इस कानून को राज्य में लागू ना किया जाए।

इन्होंने ने भी उठाए विरोध के सुर

बता दें कि केंद्र सरकार के नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने की अधिसूचना जारी करने पर विरोध के सुर उठ रहें है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुरू से ही इस कानून के खिलाफ थी। सीएम ममता ने कहा कि ये कानून लोगों के समूहों के साथ भेदभाव करता है। इस कानून में अगर किसी को उनके अधिकारों से वंचित किया जाता है तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। सीएम ममता के अलावा पिनाराई विजयन, असुद्दीन ओवैसी, संजय राउत, अखिलेश यादव, जयराम रमेश समेत कई नेता इसका विरोध कर रहें है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews