Cabinet Meeting: मोदी सरकार की किसानों को सौगात, खरीफ फसलों पर MSP बढ़ाई

farmers

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केन्द्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। आज बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में मोदी सरकार ने खरीफ फसलों की एमएसपी (MSP) बढ़ा दी है। इसकी जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने देते हुए कहा कि पिछले साल के मुकाबले एमएसपी (Minimum Support Prices) में सबसे ज्यादा वृद्धि तिल की फसल में (452 रुपए प्रति क्विंटल) रही। इसके बाद उड़द और तुअर में 300 रुपए प्रति क्विंटल पर एमएसपी बढ़ाई गई।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के 8 संभागों में बारिश के आसार, एक हफ्ते बाद मानसून देगा दस्तक

मोदी सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में खरीफ की फसलों का MSP घोषित करने का निर्णय हुआ है। धान जो सामान्य स्तर का है उसका भाव 1868 रुपये प्रति क्विंटल था, 2021-22 में ये 1940 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। बाजरा जो 2020-21 में 2150 रुपये प्रति क्विंटल था, वो अब 2250 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।केंद्र सरकार ने खरीफ की फसलों पर 50 फीसदी तक एमएसपी बढ़ाने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े.. VIDEO: वीडी शर्मा के घर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, लंच से पहले दिया बड़ा बयान

वही प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने कहा कि रेलवे (Indian Railway) में सिग्नल आधुनिकीकरण और 5जी स्पेक्ट्रम क्रियान्वयन पर अगले 5 साल में 25,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अब रेलवे को 700 मेगाहर्ट्ज बैंड में 5 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम मुहैया कराया जायेगा, ताकि कम्युनिकेशन को बेहतर बनाया जा सके और रेल यात्रा और सुरक्षित हो सके। वर्तमान में ऑप्टिकल फाइबर का उपयोग किया जाता है।स्पेक्ट्रम की उपलब्धता कम्युनिकेशन को और बेहतर बनाया जा सकेगा।अब तक रेलवे 2जी स्पेक्ट्रम का उपयोग करती थी।

मोदी सरकार

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews