क्या ली जा सकता है दो अलग अलग वैक्सीन की डोज? स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही ये बात

क्या ली जा सकता है दो अलग अलग वैक्सीन की डोज? स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही ये बात

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना महामारी से बचने से लिए वैक्सीनेशन सबसे कारगर उपाय है। लेकिन क्या किसी व्यक्ति को दो अलग कोरोना वैक्सीन दी जा सकती है। इसपर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अगले अपडेट तक वैक्सीन की मिक्सिंग नहीं की जा सकती  है। इसी के साथ कोविशील्ड और कोवैक्सीन के दो डोज़ के कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

Madhya Pradesh: गरीबों को शिवराज सरकार ने दी बड़ी राहत, आवेदनों की तिथि बढ़ाई

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर में एक टीकाकरण केंद्र में 20 लोगों को पहला डोज कोविशील्ड का दिया गया जबकि दूसरी खुराक में कोवैक्सीन लगा दी गई थी। ये मामला सामने आने पर सरकार ने जांच के आदेश दिए थे साथ ही सीएमओ ने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसी के बाद ये सवाल खड़े होने लगे थे कि क्या दो वैक्सीन का मिश्रण किया जा सकता है। लेकिन अब इसपर स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्थिति साफ करते हुए कहा है कि अगले अपडेट तक वैक्सीन के मिश्रण का कोई प्रोटोकॉल नहीं है। साथ ही कोविशील्ड और कोवैक्सीन लेने की समय सीमा में भी कोई बदलाव नहीं है। कोविशील्ड की पहली डोज के बाद दूसरी खुराक 12 हफ्ते बाद दी जाएगी वहीं कोवैक्सीन के लिए पहली और दूसरी खुराक में 4 से 6 सप्ताह का अंतर रहना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews