सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद करण जौहर, सलमान और एकता कपूर समेत 8 पर केस दर्ज

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद करण जौहर, सलमान और एकता कपूर समेत 8 पर केस दर्ज

नई दिल्ली| फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) द्वारा ख़ुदकुशी करने के बाद बॉलीवुड (Bollywood) में हलचल शुरू हो गई है| सोशल मीडिया पर कई फिल्मी सितारों को बॉयकॉट करने की मुहीम शुरू हो गई है| सुशांत ने आत्महत्या क्यों की इसकी वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन सुशांत के निधन बाद से बॉलीवुड में वंशवाद को लेकर बहस एक बार फिर से छिड़ गई है| इस बीच करण जौहर, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर और सलमान खान सहित आठ लोगों के खिलाफ बिहार में मामला दर्ज हुआ है।

अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने बुधवार को मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है। परिवाद में उन्होंने फिल्म अभिनेता सलमान खान, निर्माता संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा, करण जौहर, साजिद नाडियावाल, एकता कपूर, भूषण कुमार व दिनेश विजयन को नामजद किया है। कोर्ट ने इसपर सुनवाई के लिए तीन जुलाई की तिथि तय की है। बताया जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत गंभीर अवसाद से गुजर रहे थे, लेकिन कई सितारों ने आरोप लगाया कि उन्हें आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया था। जिसके बाद सोशल मीडिया में इसका विरोध देखने को मिल रहा है| वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बिहार के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। पटना में लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर बॉलीवुड में वंशवाद खत्म करने का मुद्दा उठाया है।

अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी अपना एक वीडियो जारी कर फिल्म इंडस्ट्री पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या नहीं मर्डर था। उनके अलावा रणवीर शौरी, अभिनव सिंह कश्यप सहित अन्य सितारों ने भी वंशवाद का आरोप लगाया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews