Navneet Rana: BJP सांसद नवनीत राणा के खिलाफ दर्ज हुआ केस, राहुल गांधी को लेकर दिया था विवादित बयान, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Navneet Rana: लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए हैदराबाद पहुंची बीजेपी सांसद नवनीत राणा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान दे दिया। जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Navneet Rana: BJP सांसद नवनीत राणा के खिलाफ दर्ज हुआ केस, राहुल गांधी को लेकर दिया था विवादित बयान, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Navneet Rana: अमरावती से लोकसभा सांसद और भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा इन दिनों अपने बयानों की वजह से चर्चा में बनी है लेकिन, अब उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दरअसल उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था जिसके चलते उनके खिलाफ हैदराबाद के शादनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान

नवनीत राणा पिछले दिनों माधवी लता के लिए हैदराबाद में चुनाव प्रचार करने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट देना मतलब अपना वोट बेकार करना है। कांग्रेस को वोट देना यानी कि पाकिस्तान को वोट देना है, क्योंकि पाकिस्तान से आवाज आ रही है कि राहुल गांधी बहुत अच्छे नेता है। पाकिस्तान चाह रहा है कि भारत में फिर से उनकी सरकार बने, ताकि वो एक बार फिर यहां आतंकवाद फैला सके।

असदुद्दीन ओवैसी और नवनीत राणा के बीच जुबानी जंग

नवनीत कौर राणा ने इस दौरान एक और बयान दिया जिसके चलते AIMIM प्रत्याशी असदुद्दीन ओवैसी और उनके बीच जुबानी जंग जारी है। दरअसल यहां पर उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन के बयान की बात करते हुए कहा कि छोटा भाई कहता है कि पुलिस को 15 मिनट के लिए हटा दो, तो हम दिखाएंगे कि क्या कर सकते हैं, और अब हम कहते हैं कि तुमको 15 मिनट लगेगा, हमको 15 सेकंड लगेगा, पता नहीं चलेगा कि छोटा कहां से आया और कहां चला गया। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

दर्ज हुआ केस

नवनीत राणा के विवादित बयान के खिलाफ शादनगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चुनाव ड्यूटी पर तैनात चुनाव आयोग के एफएसटी कृष्ण मोहन ने उनके खिलाफ शिकायत की थी जिसके बाद नवनीत के खिलाफ आईपीसी की धारा 171-C r/w, 171-F, 171-G, 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews