2000 Note News : कैश ऑन डिलीवरी में Zomato पर 2000 के नोटों की भरमार, कंपनी ने ट्वीट कर शेयर किया आंकड़ा

zomato, 2000 note news

zomato, 2000 note news

2000 Note News : आरबीआई ने जब से देश में 2000 के नोटों को वापस लेने के आदेश जारी किए हैं तब से हर जगह हलचल मची हुई है। कई लोग नोट बदलवाने के लिए बैंकों की लाइन में खड़े हो रहे हैं तो कई अपने पास रखे नोटों को जल्द से जल्द खर्च करने में लगे हुए हैं। हाल ही में इसको लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।

हाल ही में फूड डिलीवरी एप जोमैटो ने एक हैरान कर देने वाला आंकड़ा पेश किया है जिसमें ये बताया गया है कि जब से 2 हजार के नोट बंद किए गए है तब से जोमैटो पर कैश ऑन डिलीवरी में 2000 के नोटों की भरमार हो गई है। अभी तक कैश ऑन डिलीवरी में जितने भी ऑर्डर मिल रहे हैं उसमें से करीब 72 फीसदी लोग 2000 रूपये के नोट दे रहे हैं। इसकी जानकारी जोमैटो ने ट्वीट कर दी है। ये ट्वीट कंपनी ने सोमवार के दिन किया।

https://twitter.com/zomato/status/1660530725299314693

जैसा कि आप सभी जानते हैं जब से नोट का चलन बंद किया गया है तब से लोग परेशान हो गए है। सभी अपने पास के नोटों को खत्म करने में लगे हुए हैं। हालांकि लोगों के पास अभी 4 महीने का वक्त है लेकिन उसके बाद भी सब जल्दबाजी में लगे हुए हैं।

आरबीआई ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि यह नोटबंदी नहीं है, बल्कि सिर्फ इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। इससे पहले एक ट्वीट और जोमैटो द्वारा किया गया था जिसमें आरबीआई की घोषणा पर मजाक उड़ाया था और लिखा था कि बच्चे: बैंक में 2000 रूपये का नोट बदलवाओ, वयस्क: कैश ऑन डिलीवरी ऑर्डर करें और 2000 रूपये का नोट दें, किंवदंतियां: कभी नहीं था 2000 रूपये का नोट।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews