Hindi News

अनिल अंबानी ग्रुप की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने बड़े बेटे जय अनमोल पर दर्ज किया केस, जानें क्या है पूरा मामला

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी पर शिकंजा कसा है। जांच एजेंसी ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ 228 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज किया है।
अनिल अंबानी ग्रुप की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने बड़े बेटे जय अनमोल पर दर्ज किया केस, जानें क्या है पूरा मामला

उद्योगपति ​अनिल अंबानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले ईडी ने संपत्तियों को कुर्क करके झटका दिया तो अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी पर शिकंजा कसा है। जांच एजेंसी ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ 228 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज किया है।

बता दें कि CBI को एक लिखित शिकायत प्रा​प्त हुई थी जिसमें जय अनमोल अनिल अंबानी, रवींद्र सुधालकर और दूसरे अनजान सरकारी कर्मचारियों पर धोखाधड़ी, क्रिमिनल साजिश और गलत काम करने का आरोप लगाया गया था। इस शिकायत के बाद इन सभी पर जांच चली और फिर एक्शन लिया गया।

शिकायत में जिन नामों का उल्लेख किया गया है उन पर IPC की धारा 120-B r/w 420, P C Act, 1988 के सेक्शन 13(2) r/w 13(1 )(d) और P C Act, 1988 के सेक्शन 7 के तहत सजा वाले अपराध करने का खुलासा हुआ है इसलिए एक रेगुलर केस (RC) रजिस्टर किया गया है। इसके साथ ही आगे की जांच भी जारी है।

मुश्किलों में फंसा अंबानी ग्रुप

बता दें कि अंबानी ग्रुप पिछले कुछ सालों से लगातार कर्ज और अन्य मामलों के कारण मुसीबत में फंसी हुआ है। रिलायंस होम फाइनेंस को भी 2022 में RBI ने स्पेशल ऑडिट के बाद पेनल्टी लगाई थी। SBI, यस बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक और PNB जैसे बैंकों के साथ बड़े धोखाधड़ी के केस चल रहे हैं। वहीं पिछले महीने 20 नवंबर को अनिल अंबानी से जुड़ी करीब 1,400 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच की थी।

Image

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews