Liquor Scam Case: सीबीआई ने CM केजरीवाल से 9 घंटे तक की पूछताछ, किए 56 सवाल

Liquor Scam Case

Liquor Scam Case Delhi: शराब घोटाला मामले में सीबीआई की जांच पड़ताल लगातार जारी है। आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से रविवार को सीबीआई ने 9 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की है और कई सारे सवाल जवाब किए हैं। अधिकारियों ने सीएम से 56 सवाल पूछे जिसकी उन्होंने खुद
जानकारी दी है।

सीएम के मुताबिक इन सवालों में आबकारी नीति कब और क्यों शुरू करने से लेकर एक पूरी लंबी लिस्ट शामिल थी लेकिन केजरीवाल सभी सवालों का जवाब जानते थे और उन्होंने दावा किया है कि शराब घोटाले के सारे आरोप झूठे हैं और सीबीआई पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर अपना काम करे रही है।

Liquor Scam Case में केजरीवाल से 56 सवाल

सीबीआई के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से नीति निर्माण प्रक्रिया और उस फाइल के बारे में पूछताछ की है जिसका पता नहीं लग सका है और इसे पहले कैबिनेट के समक्ष रखा जाने वाला था। विशेषज्ञ समिति की राय और इस पर सार्वजनिक और कानूनी राय की जो फाइल तैयार की गई थी, वो अब तक नहीं मिल पाई है जिसके बारे में सीएम से सवाल किए गए हैं।

वहीं उनसे यह भी पूछा गया है कि मंजूरी से पहले नीति निर्माण में वह शामिल थे या नहीं। इसी के साथ आबकारी नीति कब और क्यों शुरू की गई कुछ ऐसे सवाल भी सीबीआई ने सीएम से किए हैं।

161 में दर्ज हुए बयान

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के सीएम से इस शराब घोटाला मामले में पूछताछ करने के लिए सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस जारी किया गया था। केजरीवाल ने जांच में सहयोग करते हुए अधिकारियों के सवालों के जवाब दिए हैं और धारा 161 के तहत उनके बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने जो भी बयान दिए हैं उनकी पुष्टि की जाएगी और मौजूदा साक्ष्यों से मिलान किया जाएगा।

क्या बोले केजरीवाल

सीबीआई द्वारा किए गए सारे सवालों और जांच-पड़ताल के बाद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक ईमानदार पार्टी है। हम मर मिट जाएंगे लेकिन अपनी ईमानदारी के साथ किसी भी तरह से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो काम हो रहा है और जो अब पंजाब में भी शुरू हो चुका है भाजपा उसकी बराबरी नहीं कर सकती हैं, वह गुजरात में एक स्कूल का भी निर्माण नहीं कर सके।

सीएम ने कहा कि आप पार्टी तेजी से पूरे देश में फैल रही है। जगह-जगह जा रही है और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम कर रही है। वो लोग हमें किसी ना किसी तरह से बदनाम करना चाहते हैं ताकि हम खत्म हो जाए लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा क्योंकि हमारे साथ देश की जनता का सपोर्ट है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews