CBI ने दी सोशल मीडिया पर दस्तक, बनाया ट्विटर-इंस्टाग्राम अकाउंट, ये है वजह

CBI ने दी सोशल मीडिया पर दस्तक, बनाया ट्विटर-इंस्टाग्राम अकाउंट, ये है वजह

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत की प्रमुख जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (Central Bureau Of Investigation) अब तक सोशल मीडिया से दूर थी। लेकिन आने वाले इंटरपोल महासभा से पहले एजेंसी ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बना लिया है। बताया जा रहा है कि इस महासभा में 195 देश हिस्सा लेने वाले हैं।

अधिकारियों की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि 18 अक्टूबर से तीन दिवसीय 90वीं महासभा शुरू होने वाली है। इसी के लिए सीबीआई सीआईओ यूजर आईडी के साथ इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अकाउंट बनाए गए हैं।

एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट और नेशनल इन्वेटिगेशन एजेंसी की तरह सीबीआई ने कभी भी सोशल मीडिया का उपयोग नहीं किया और सालों से चली आ रही प्रेस रिलीज करने की परंपरा को जारी रखा। सीबीआई के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इंटरपोल महासभा में पैसों से जुड़े अपराध, चाइल्ड पोर्नोग्राफी और साइबर क्राइम पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। भारत में चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव को देखते हुए वोट के माध्यम से इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मौका दिया गया है।

Must Read- PM Modi को मिले उपहारों की नीलामी की बढ़ी तारीख, काशी विश्वनाथ मॉडल पर लगी सबसे ज्यादा बोलियां

बता दें कि महासभा इंटरपोल द्वारा आयोजित की जाती है जिसमें 195 देशों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। इसमें हर एक देश से कोई एक या कई प्रतिनिधि प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। प्रतिनिधित्व वही करते हैं जो नेशनल सेंट्रल ब्यूरो, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मंत्री और पुलिस प्रमुख होते हैं।

साल 1949 में भारत अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन में शामिल हुआ था जिसे इंटरपोल कहा जाता है। इसका मुख्य कार्यालय फ्रांस के लिए लियोन में है। जिसकी स्थापना 1923 में आईसीपीसी के रूप में की गई थी। इंटरपोल की ओर से सीबीआई को भारत के लिए नेशनल सेंट्रल ब्यूरो के रूप में नामित किया गया है। यह एजेंसी हाल ही में मेघ चक्र और ऑपरेशन गरुड़ में शामिल हुई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews