CBSE 12th Result 2021 : टीम आज जारी कर सकती है रिजल्ट तैयार करने का फॉर्मूला

cbse

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 14 जून यानी आज 12 क्लास के छात्रों का इवेल्यूएशन क्राइटेरिया जारी कर सकता है। इस क्राइटेरिया के आधार पर ही देशभर में सीबीएसई स्कूलों में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए मूल्यांकन किया जाना है। इसके लिए बनाई गई 12 सदस्यीय कमेटी को आज अपनी रिपोर्ट सौंपनी है।

मतदान की तर्ज पर हुआ महा टीकाकरण, कमिश्नर और सांसद ने हरी झंडी दिखा कर टीकाकरण दल को किया रवाना

बता दें कि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं रद्द किये जाने के बाद सीबीएसई द्वारा रिजल्ट तैयार करने एवं मार्क्स देने के लिए 12 सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। टीम में शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव विपिन कुमार समेत 12 व्यक्ति शामिल हैं। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज द्वारा 4 जून को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस टीम को 10 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपनी थी। इस प्रकार आज टीम अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। इसके बाद 12वीं के रिजल्ट तय करने का फॉर्मूला सार्वजनिक किया जाएगा। इस इवेल्यूशन क्राइटेरिया के तय होने के बाद देशभर के करीब 12 लाख स्टूडेट्स का रिजल्ट तैयार हो सकेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews