CBSE 10th Board Result 2019 : सीबीएसई 10th बोर्ड का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

cbse-board-class-10-result-to-be-declared-today-check-toppers-score-full-details-here

नई दिल्ली।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ऑफिशियल वेबसाइट्स cbbesults.nic.in और cbse.nic.in पर देख सकते है। । स्टूडेंट्स यहां अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।इस साल पासिंग पर्सेंटेज 91.10 रहा। पिछले साल के मुकाबल 4.40% बढ़ा है। साल 2018 में 86.70% पास हुए थे।

     इसमें डीपीएसजी मेरठ रोड़ की छात्रा मिशिता सिंह ने 500 में से 498 अंक हासिल किए। उन्हें 99.60% मिले हैं। इसी स्कूल की छात्रा मेहुल गर्ग ने 497 अंक हासिल किए हैं।गाजियाबाद की रिद्धिमा गुप्ता ने 99.4% अंक हासिल किए हैं। वे वसुंधरा स्थित वनस्थली स्कूल की छात्रा हैं। सोनीपत की लिटिल एंजल स्कूल की छात्रा अपूर्वा गुलाटी को भी 99.4% अंक मिले हैं।वही अमेठी से भाजपा की उम्मीदवार स्मृति ईरानी की बेटी ने 10वीं की परीक्षा दी थी। बेटी को 82 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। इसकी जानकरी स्मृति ने खुद ट्वीट के जरिए दी।

बता दे कि 2 अप्रैल को 12वीं के रिजल्‍ट भी बोर्ड ने पूर्व किसी सूचना के ही जारी कर दिए थे। इसके बाद बोर्ड की तरफ से सूचना दी गई थी कि 5 मई को 10वीं के नतीजे आ सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और नतीजे 6 मई को आए।यह परीक्षाएं फरवरी और मार्च में आयोजित की गई थीं। 29 मार्च को परीक्षा का अंतिम पेपर था। इस तरह परीक्षा के 38 दिन के भीतर रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। पिछली बार परीक्षा परिणाम आने में 55 दिन लगे थे।

 ऐसे करें चेक

-ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.nic.in पर जाएं।

-होमपेज पर जाकर ‘Class 10 Result 2019’ पर क्‍ल‍िक करें।

-अपना रजिस्‍ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और एडमिट कार्ड में दिए गए अन्‍य विवरण एंटर करें।

-इसके बाद ‘Submit’ बटन प्रेस करें।

-स्‍क्रीन पर आपका र‍िजल्‍ट आ जाएगा. उसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews