CBSE Board Exam 2024: 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए ऐसे करें तैयारी, जानें कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स

CBSE Board Exam 2024: 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए ऐसे करें तैयारी, जानें कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स

CBSE Board Exam 2024 : जल्द ही सीबीएसई बोर्ड की फाइनल परीक्षा शुरू होने वाली है। जिसके लिए 10वीं और 12वीं दोनों कक्षा के छात्रों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि साल 2024 के फरवरी में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा शुरू हो जाएगी। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम स्टूडेंट्स को कुछ आसान ट्रिक और टिप्स बताते हैं, जिससे वो आसानी से अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। साथ ही निडर होकर परीक्षा में अच्छे नम्बरों से पास हो सकते है। आइए जानें विस्तार से यहां…

टाइम टेबल बनाये

एक अच्छी समय-सारणी बनाएं और उसका पालन करें। प्रतिदिन कितना समय पढ़ाई करने का निर्धारण करें और समय सीमा के अंदर अपने लक्ष्यों को पूरा करने का प्रयास करें।

महत्वपूर्ण विषयों को प्राथमिकता दें

आपके पास सीमित समय है, इसलिए आपको वे विषयों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो आपके पास अच्छी तरह से आते हैं या परीक्षा में अधिक महत्वपूर्ण हैं जैसे- मैथ्स, साइंस, सोशल स्टडी। मैथ्स तो रोज अभ्यास का अंग बनाये। क्योंकि ये प्रैक्टिस वाला सब्जेक्ट होता है। इसे जितना अभ्यास करेंगे उतना ही आपके लिए बेनेफिट रहेगा।

प्रैक्टिस पेपर्स सॉल्व करें

पिछले सालों के पेपर्स का अभ्यास करने से आपको परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी और आप सेल्फ स्टडी कर सकेंगे। ऐसा करने से आपको एक आईडिया भी मिल जाएगा कि पिछले 5 सालों में कैसे प्रश्न पूछे गए है। इससे आपकी तैयारी और अच्छे से हो पाएगी।

स्वस्थ जीवनशैली बनाएं

सही आहार, प्रयाप्त नींद से आपकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा, जिससे आप पढ़ाई में अधिक प्रभावी हो सकें। साथ ही सुबह उठकर पढ़ने का प्रयास करें क्योंकि इस समय वातावरण बिल्कुल शांत होता है और आपका दिमाग भी फ्रेश रहता है। ऐसे में पढ़ी गयी चीजें तुरंत याद हो जाती हैं। नियमित रूप से स्नान करें।

डाउट क्लियर करें

यदि आपको किसी विशेष विषय में समस्या हो रही है, तो अपने शिक्षक से सहायता मांगें और अपने मित्रों के साथ भी पढ़ने और समझने का प्रयास करें। घर पर भी पढ़ते वक्त यदि ना समझ आ रहा हो तो मम्मी, पापा, भाई-बहन, चाचा या किसी बड़े इंसान की मदद लें या फिर आप नेट के जरिये भी अपना डाउट क्लियर कर सकते हैं।

इच्छानुसार करें पढ़ाई

जितना देर आपका मन लगे उतनी देर ही पढ़ाई करें। क्योंकि दिखावे के स्टडी करने से आप केवल अपना समय ही नष्ट करेंगे, जिसका परिणाम भी कुछ नहीं निकलेगा। इसलिए जब भी आपको बोर लगे थोड़ा टहलिए, कुछ हल्का सा खा लीजिए, थोड़ा सा लीजिए। ऐसा करने से मूड और माइंड दोनों रिफ्रेश होगा।

टॉपिक्स को समझिए

पढ़ते वक्त टॉपिक्स को रटने की बजाय समझने का प्रयास करें। क्योंकि ऐसे में आपको एग्जाम में तुरंत आंसर दिमाग में क्लिक हो जाएगा। साथ ही कई सालों तक आप उसे भूलेंगे नहीं। इसके अलावा, जीवन में कभी भी आपको झट से याद आ जाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews