CBSE Exam 2023 : अगले साल की परीक्षा पर बड़ी अपडेट, 2022-23 का सिलेबस जारी

CBSE Board 10th-12th

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सीबीएसई (CBSE) के छात्रों के लिए बड़ी खबर है, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अगले साल होने वाली परीक्षा की स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। CBSE ने 10वीं और 12वीं की साल 2022-23 की परीक्षाओं के लिए सिलेबस जारी (CBSE Exam 2022-23 Syllabus Released) कर दिया है। ये सिलेबस दो भागों में नहीं है इसका सीधा मतलब है कि अब CBSE दो टर्म की जगह एक टर्म में ही परीक्षा करवाएगा।

CBSE द्वारा जारी किया गया 10वीं और 12वीं का सिलेबस स्टूडेंट्स और टीचर्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseacadmic.nic.in  पर जाकर डाउन लोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि बोर्ड ने कुछ दिन पहले ही संकेत दिया था कि अगले सत्र की परीक्षाएं एक ही टर्म में होंगी। दो टर्म की परीक्षा के तहत इस साल की पहले टर्म की परीक्षा दिसंबर में हुई थी और दूसरे टर्म की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें – खांसी से परेशान हैं तो लहसुन है फायदेमंद, जानें प्रयोग का तरीका

CBSE ने कहा है कि अब 10वीं और 12वीं का सिलेबस पर कोविड स्तर पर होगा यानि पहले की तरह होगा। ऐसे विषय जिसमें प्रेक्टिकल एक्जाम होते हैं जिसे फिजिक्स , कैमेस्ट्री आदि इन विषयों का एनुअल पेपर 70 अंक का होगा जबकि प्रेक्टिकल 30 अंकों का। इसी तरह लैंग्वेज के पेपर 80 अंक के होंगे और 20 अंक इंटरनल असेसमेंट के होंगे।

ये भी पढ़ें – Transfer: मध्य प्रदेश में 10 अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

गौरतलब है कि संभावनाएं जताई जा रही थीं कि CBSE अभी दो टर्म में परीक्षा वाल पैटर्न जारी रख सकता है लेकिन बोर्ड ने एक सिलेबस जारी कर किसी भी तरह की शंका को विराम दे दिया है। सभी जानते हैं कि कोरोना के कारण CBSE ने दो टर्म में परीक्षा कराने का फैसला लिया था जिसे अब बदल दिया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews