CBSE ने दी 9वीं और 11वीं की परीक्षा कराने की अनुमति, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र

mp school

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं (CBSE Exam) आयोजित करने और नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के शुरू होने को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत सभी स्कूलों को निर्देश दिये गए हैं कि एक अप्रैल से वर्ष 2021-22 का सत्र प्रारंभ हो जाएगा। इसीलिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 31 मार्च से पहले 9वीं एवं 11वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएं।

बता दें कि सीबीएसई  ने10वीं एवं 12वीं परीक्षा 2021 की तारीखों का ऐलान पहले ही कर दिया है। कक्षा 10वीं 12वी की CBSE Board Exam मई-जून में आयोजित होंगे। अब सीबीएसई ने स्कूलों को नया शैक्षणिक सत्र (new session) 1 अप्रैल से शुरू करने की इजाजत भी दे दी है। लेकिन राज्यों में कोरोना की स्‍थ‍िति को देखते हुए स्कूलों को फैसला लेने को कहा गया है। सीबीएसई ने कहा है कि पिछले एक साल में विद्यार्थियों की पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है इसलिए अब स्कूलों को face to face क्लासेस के पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए। इससे ऑनलाइन पढ़ाई के कारण उत्पन्न हुए गैप को भरने के लिए तथा छात्रों को अपने प्रैक्टिकल पूरा करने और अन्य शंकाओं के समाधान में मदद मिलेगी। बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करने को कहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews