PMJJBY-PMSBY Scheme: केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला, प्रीमियम बढ़ाया, जानें अब कितने लगेंगे पैसे?

PMJJBY-PMSBY Premium Rate High

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Prime Minister’s Suraksha Bima Yojana ) पर बड़ी अपडेट है। केन्द्र सरकार ने इन दोनों योजनाओं के प्रीमियम में बढ़ोतरी कर दी है।पीएमजेजेबीवाई के प्रीमियम में 32% की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद 330 रुपये से बढ़ाकर 436 रुपये प्रतिवर्ष किया गया है। वहीं, पीएमएसबीवाई के प्रीमियम को 67 प्रतिशत बढ़ाकर 20 रुपये सालाना किया गया है।

यह भी पढ़े..PMJJBY-PMSBY: केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला, प्रीमियम बढ़ाया, जानें अब कितने लगेंगे पैसे?

दोनों योजनाओं में क्लेम की संख्या बढ़ने के कारण  प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) की प्रीमियम दर सालाना 330 रुपए से बढ़कर 436 रुपए और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के लिए वार्षिक प्रीमियम 12 रुपए से बढ़ाकर 20 रुपए कर दिया गया है।अभी तक इस योजना में प्रीमियम 12 रुपये प्रतिवर्ष था। ये नई प्रीमियम दरें 1 जून, 2022 से लागू हो जाएंगी। सरकार ने अगले पांच साल में पीएमजेजेबीवाई के लाभार्थियों की संख्या को मौजूदा 6.4 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़  और पीएमएसबीवाई के लाभार्थियों की संख्या को बढ़ाकर 37 करोड़ करने का लक्ष्य तय किया गया है।

यह भी पढ़े…MP: 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, 9 जिलों में बूंदाबांदी के आसार, जानें मानसून का पूर्वानुमान

बता दे कि 31 मार्च 2022 तक पीएमजेजेबीवाई से 6.4 करोड़ और पीएमएसबीवाई से 22 करोड़ सक्रिय सदस्य जुड़े थे। शुरुआत से अब तक पीएमएसबीवाई योजना में 1,134 करोड़ रुपये का प्रीमियम एकत्र हुआ है जबकि 2,513 करोड़ रुपये के क्लेम का भुगतान किया जा चुका है। इसी प्रकार से पीएमजेजेबीवाई में 9,737 करोड़ रुपये के प्रीमियम संग्रह के सापेक्ष क्लेम के रूप में 14,414 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

PMSBY- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना

  • केंद्र सरकार ने 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) की शुरुआत की थी।
  • योजना की शुरुआत में 330 रुपये के प्रीमियम पर 2 लाख रुपये तक का बीमा मिलता था।
  • अब प्रीमियम को बढ़ाकर 436 रुपये किया गया है,जो हर साल मई या पहली जून को ग्राहकों के बचत खाते से ऑटो-डेबिट (Auto Debit) किया जाएगा।।
  • यह योजना 18 -50 साल की उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक ले सकता है।
  • जीवन ज्योति बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी की उम्र 55 साल है।
  • इस टर्म प्लान को हर साल रिन्यू कराना पड़ता है।
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में बीमा खरीदने के लिए किसी मेडिकल जांच की जरूरत नहीं है।

PMSBY-प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना

  •  प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ((PMSBY) की घोषणा 2015 में की गई थी।
  •  इस योजना का उद्देश्य भारत की विशाल आबादी को सुरक्षा बीमा प्रदान करना है, जिनके पास जीवन बीमा नहीं है।
  • इस बीमा योजना के तहत केवल 12 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दुर्घटना बीमा कराया जाता है, लेकिन अब प्रीमियम सालाना 20 रुपये लगेगा।
  • यह योजना 18 वर्ष से 70 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए है।
  • बीमाधारक की एक्‍सीडेंट (Accident) में मौत होने या पूरी तरह से विकलांग होने पर 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मि‍लता है।
  • स्‍थाई रूप से आंशिक विकलांग होने पर एक लाख रुपये का कवर मिलता है।
  • पूर्ण विकलांगता यानी दोनों आंखें या दोनों हाथ या फिर दोनों पैर खो देना, एक आंख और एक हाथ या एक पैर की स्थिति में 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद का प्रावधान है।
  • एनरोलमेंट पीरियड 1 जून से 31 मई तक होता है।
  • योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास बैंक खाता होना जरूरी है।
  • प्रत्येक वर्ष पहली जून या इससे पहले सिंगल किस्त में ‘ऑटो डेबिट’ के माध्यम से प्रीमियम बैंक खाते से कटौती की जाती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews