दशहरे-दिवाली से पहले बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता! जुलाई 2026 से 3% वृद्धि संभव

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई 2026 से बढ़ने वाले महंगाई भत्ते की दरों का बेसब्री से इंतजार है। AICPI-IW के आंकडों के आधार पर इस बार 3% की वृद्धि होना लगभग तय माना जा रहा है।
honorarium hike

दशहरे-दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को गुड न्यूज मिल सकती है। अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के छमाही आंकडों के आधार पर जुलाई 2026 से 3% महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा। इसका लाभ देश के लगभग 1.2 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा।

दरअसस, केंद्र सरकार द्वारा साल में 2 बार केंद्रीय कर्मचारियों महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है। यह दरें श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के छमाही (जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर) आंकड़ों पर निर्भर करती हैं। जनवरी 2026 से केंद्र सरकार ने 2% DA में वृद्धि की थी, जिसका ऐलान अप्रैल 2026 में किया गया। वर्तमान में 60% की दर से DA का लाभ मिल रहा है। अब जुलाई 2026 की नई दरों का ऐलान होना है।

श्रम ब्यूरो द्वारा जारी जून 2026 के आंकड़ों में AICPI-IW इंडेक्स 151.9 और डीए स्कोर 63.76% (राउंड ऑफ होकर 63%) दर्ज किया गया है, इस आधार DA में 3% वृद्धि तय मानी जा रही है, जिसके बाद डीए की दर 60% से बढ़कर 63% होने की प्रबल संभावना है। इसका ऐलान दशहरे या दिवाली से पहले होने की उम्मीद है।

संभावना जताई जा रही है कि अक्टूबर महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में डीए/डीआर वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।  यहां से हरी झंडी मिलने के बाद  वित्त मंत्रालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किए जाएंगे और फिर कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को बढ़े हुए डीए/डीआर का लाभ मिलने लगेगा।

नई दरें जुलाई 2026 से लागू होंगी,  एरियर का भी लाभ, सैलरी में आएगा उछाल

चुंकी महंगाई भत्ते की नई दरें जुलाई 2026 से लागू होगी, ऐसे में जुलाई, अगस्त और सितंबर का भी एरियर मिलेगा। 3% डीए बढ़ने पर 18,000 रुपये बेसिक पे पर कर्मचारियों को हर महीने डीए में 540, 30,000 रुपये बेसिक पे पर 900 और 50,000 रुपये बेसिक पे पर 1,500 रुपए का फायदा मिलेगा। चुंकी अबतक 8वां वेतन आयोग लागू नहीं हुआ है, ऐसे में यह वृद्धि 7वें वेतन आयोग के तहत मानी जाएगी।

DA CALCULATION FORMULA

​7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के नियमों के अनुसार, कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता पिछले 12 महीनों के AICPI-IW आंकड़ों के औसत के आधार पर तय किया जाता है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना करने का एक फॉर्मूला है। फॉर्मूला है: 7वां सीपीसी DA% = [{पिछले 12 महीनों के लिए AICPI-IW (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews