किसान आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का किसानों को लेकर बड़ा फैसला

किसान आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का किसानों को लेकर बड़ा फैसला

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| कृषि कानून (Farm Law) के खिलाफ दिल्ली में जारी किसान आंदोलन (Farmers Protest) के बीच केंद्र सरकार (Central Government) ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है| बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में ये फैसला लिया गया कि 60 लाख टन चीनी के निर्यात से होने वाली कमाई और उसकी सब्सिडी को सीधे 5 करोड़ किसानों के खाते में जमा किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी| केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सब्सिडी का पैसा सीधे अपने खातों में जमा कर किसानों की मदद करने का फैसला लिया है। 60 लाख टन चीनी निर्यात पर 6000 रुपये प्रति टन की दर से सब्सिडी दी जाएगी। यह विभिन्न चीनी मिलों में 5 करोड़ किसानों और 5 लाख श्रमिकों की मदद करेगा। इसमें 3500 करोड़ खर्च होंगे, इसके अलावा 18000 करोड़ रुपये की आय भी किसानों को दी जाएगी|

सरकार के इस फैसले से देश के पांच करोड़ गन्‍ना किसानों और पांच लाख मजदूरों (Laborer) को सीधा फायदा होगा| उन्‍होंने बताया कि एक हफ्ते के भीतर 5000 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी किसानों को मिलेगी| साथ ही उन्‍होंने बताया कि 60 लाख टन चीनी को 6 हजार रुपये प्रति टन के हिसाब से निर्यात किया जाएगा|

वहीं केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर में बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए नए बजट को मंजूरी दी है। इस पर 6700 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते जावड़ेकर ने कहा कि पूर्वोत्‍तर में ट्रांसमिशन लाइन को बढ़ाया जाएगा और 24 घंटे बिजली के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews