केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आईएएस अफसरों को लताड़ा, बोले-‘वहां काम करें, जहां आप बेहतर हैं’

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आईएएस अफसरों को लताड़ा, बोले-‘वहां काम करें, जहां आप बेहतर हैं’

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने एक कार्यक्रम में आईएएस अफसरों पर जमकर गुस्सा हो गए। उन्होंने मंच से ही आईएएस अफसरों से कहा कि ‘मैं आपको सच बताता हूं, पैसे की कोई कमी नहीं है, जो कुछ कमी है वो सरकार में काम करने वाली जो मानसिकता है, जो निगेटिव एटीट्यूड है, निर्णय करने में जो हिम्मत चाहिए, वो नहीं है.’ वह महाराष्ट्र के नागपुर में विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के हीरक जयंती समारोह के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने इस दौरान कहा कि, ‘मैं परसों हमारे एक बहुत बड़े फोरम में था, तो वहां कह रहे थे हम ले शुरू करेंगे, वो शुरू करेंगे, तब मैंने कहा आप क्‍या शुरू करेंगे? आपकी शुरू करने की ताकत होती, तो आप आइएएस ऑफिसर बन के यहां नौकरी क्‍यों करते? इसके अलावा आप जाकर कोई बड़ा बिजनेस कर सकते थे, आपका काम नहीं है ये करने का, जो कर सकता है उसकी आप ज्यादा मदद करो, आप इस विवाद में मत पड़ो। वी आर ओनली फैसिलिटेटर।’

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री गडकरी अपने बेबाक बयानों को लेकर जाने जाते हैं। वह अपनी बात खुलकर सबके सामने करते हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने नागपुर में आईएएस के बहाने महाराष्ट्र की सरकार पर निशाना साधा था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews