CG : CM का बड़ा बयान, कहा- “जब दिल्ली से आदेश होगा, मुख्यमंत्री पद छोड़ दूंगा”

CG : CM का बड़ा बयान, कहा- “जब दिल्ली से आदेश होगा, मुख्यमंत्री पद छोड़ दूंगा”

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में किसानों की सरकार है, किसानों का बेटा मुख्यमंत्री है और यही बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है और वो परेशान है। सीएम बघेल नई दिल्ली (Delhi) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे और इस दौरान उन्होने कहा कि जब केंद्रीय नेतृत्व का आदेश होगा, वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

OBC Reservation : मंत्री का बड़ा बयान, MP में 27 फीसदी आरक्षण लागू!

दिल्ली में सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के साथ बैठक की और यहां प्रदेश के विकास के मुद्दे पर चर्चा हुई। उन्होने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया और केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी दी। पत्रकारों से चर्चा में भूपेश बघेल ने कहा कि सोनिया जी (Sonia Gandhi) और राहुल जी ने मुझ जैसे किसान को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। यह सरकार किसानों की, आदिवासियों की, मजदूरों की है, ये छत्तीसगढ़ की जनता की है। उन्होने कहा कि सरकार शानदार ढंग से काम कर रही है। इसी के साथ सीएम ने कहा कि जब तक राष्ट्रीय नेताओं का आदेश है, मैं इस पद पर हूं। जब वह कहेंगे तब मैं इस पद को त्याग दूंगा। उन्होने कहा कि बीजेपी 2003 से लेकर 2018 तक सरकार में रहने के बाद भी वो जनता के लिए कुछ कर नहीं पाए और 15 साल में वो 14 सीट तक सिमट गए हैं। वो ढाई साल का आलाप राग रहे हैं  लेकिन इसमें कभी सफल नहीं हो पाएंगे।

[dgv_vimeo_video id=”592234429″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews