UP Weather : मौसम में बदलाव, थमेगा बारिश और बादलों का दौर, रातें होंगी सर्द, जानें IMD का अपडेट

up weather

UP Weather Update Today 08 December 2023 : बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मिचौंग के थमने का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है, अब यूपी का मौसम जल्दी ही सामान्य होने की उम्मीद है, मौसम विभाग ने बारिश और बादलों की आवाजाही के थमने की उम्मीद की है, लेकिन वहीँ रातें सर्द यानि ठंडी होने की संभावना भी जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक आज शुक्रवार से बारिश का दौर थम जायेगा और फिलहाल बादलों की आवाजाही भी रुक जाएगी ।  इसके साथ ही राजधानी लखनऊ के साथ साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में रातें ठंडी होने लगेंगी। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में भी धीरे धीरे तापमान नीचे गिरने की संभावना जताई है।

पूर्वी और पश्चिमी यूपी में सर्द होने वाली हैं रातें 

मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के  जिलों में रात के तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयेगी वहीं पश्चिमी यूपी में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है, लेकिन धूप खिली रहने से दिन में सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी ।

ऐसा रहने वाला है इन जिलों का तापमान 

  • लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
  • मुरादाबाद, नजीबाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, अलीगढ , आगरा मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और इटावा में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है जबकि यहाँ अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियसके बीच हो सकता है।
  • नोएडा, गाजियाबाद, आजमगढ़, हापुड़, कन्नौज, बाराबंकी, सहारनपुर और हरदोई में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने के अनुमान है और इन जिलों में न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews