ब्यूरोक्रेसी में फिर हुआ बदलाव, राज्य में 8 IAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

8 आईएएस और एक राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ias officers additional charge

राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 8 अधिकारियों को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा। इसके अलावा एक आरएएस अधिकारी को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

कुलदीप राँका, मुख्य सचिव,, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा पंचायती राज विभाग को अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं आयुक्त, बाल अधिकार विभाग के पद के साथ-साथ राजस्थान राज्य बाल अधिकरण संरक्षण आयोग के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।। प्रबंध निदेशक, राजसिको पद की जिम्मेदारी डॉ आरुषि अजेय मलिक को सौंपी गई है। चिकित्सा विभाग निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार डॉ टी शुभमंगला को दिया गया है।

इस आरएएस अफसर को मिली नई जिम्मेदारी

आरएएफ ऑफिसर अरुण प्रकाश शर्मा, संयुक्त शासन, प्रशासनिक सुधार विभाग को संयुक्त शासन सचिव प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय, आरपीजी, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कुछ दिन पहले हुआ था 53 आईएएस अफसरों का तबादला

31 जनवरी को भजनलाल सरकार ने 53 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया था। जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग, शिक्षा विभाग  के सचिव बदले गए थे। गृह विभाग के संयुक्त सचिव पद पर अविचल चतुर्वेदी को नियुक्त किया गया था। उदय समेत कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए थे।

इन आईएएस अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews